फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार परिवार को कुचला, पत्नी की मौके पर मौत, पति-बेटी गंभीर रूप से घायल

Sat, 20 Sep 2025 10:10 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार बेचू शर्मा, उनकी पत्नी गांगी देवी और बेटी अर्चना कुमारी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कैमूर में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार परिवार को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार बेचू शर्मा, उनकी पत्नी गांगी देवी और बेटी अर्चना कुमारी घायल हुए। मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बेचू शर्मा अपनी पत्नी और बेटी को लेकर ग्राम सौखरा से थाना चांद स्थित अपने घर लौट रहे थे। सतौना पुल के समीप तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और बाइक को कुचलते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया।

घायल बेचू शर्मा और अर्चना कुमारी को गंभीर चोटें आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया।
विज्ञापन


पढ़ें: नवरात्रि पर बिहार से गुजरने वाली 5 जोड़ी ट्रेनों का मैहर में ठहराव, श्रद्धालुओं को होगी बड़ी सहूलियत
विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाटा-चकिया मार्ग को तीन घंटे तक जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर प्रशासन मौके पर पहुंचा। परिजनों ने प्रशासन की बात नहीं मानी, जिसके बाद जिले के एएसपी, डीएसपी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और नगर पंचायत हाटा के चेयरमैन रमेंश जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मृतक के शव को सदर अस्पताल भभुआ भेजकर अंतपरीक्षण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें