फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समय पर काम नहीं तो वेतन भी नहीं! कैमूर सर्वे में धीमी चाल, 154 सर्वेक्षकों के सैलरी पर रोक

Fri, 19 Sep 2025 12:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

कैमूर जिला के भभुआ में कृषि विभाग के 676,637 लाख प्लॉटों के सर्वे में धीमी प्रगति के चलते जिला कृषि पदाधिकारी ने 154 सर्वेक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है। सर्वे का लक्ष्य 26 सितंबर तक पूरा करना था, लेकिन 9 सितंबर तक केवल 25 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ था।
विज्ञापन
कैमूर में सर्वे का काम सुस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिला के भभुआ में कृषि विभाग द्वारा 676,637 लाख प्लॉटों के सर्वे का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए 184 सर्वेक्षक नियुक्त किए गए थे। लेकिन धीमी प्रगति के कारण जिला कृषि पदाधिकारी ने 154 सर्वेक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है। कृषि पदाधिकारी कैमूर विकास कुमार ने बताया कि यह सर्वे कार्य 26 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 9 सितंबर तक निरीक्षण में कार्य केवल 25 प्रतिशत ही पूरा पाया गया। इसी धीमी प्रगति के कारण कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि केवल वही सर्वेक्षक जिनका कार्य समय पर पूरा होगा, उन्हें वेतन का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन


पढ़ें: मुख्य सचिव ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

विकास कुमार ने बताया कि कुछ सर्वेक्षक कार्य में तेजी ला चुके हैं, लेकिन अभी भी 85 सर्वेक्षक धीमी गति से काम कर रहे हैं। यदि 26 सितंबर तक प्लॉटों का सर्वे पूरा नहीं हुआ तो इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने सर्वेक्षकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द और 26 सितंबर तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने में अपना पूरा योगदान दें, ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके और वेतन का भुगतान समय पर किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें