फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमीनी विवाद में भाई ने भाई की हत्या, चार घायल; पुलिस छापेमारी में जुटी

Sun, 07 Dec 2025 07:56 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

पुराने जमीनी विवाद के चलते कैमूर जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत सदुल्लहपुर गांव में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में बड़े भाई की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत सदुल्लहपुर गांव में रविवार को दो भाइयों के बीच पुराने जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठी-डंडे से पीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

घटना के अनुसार, रामगढ़ के सदुल्लहपुर निवासी दो भाई तारकेश्वर बिंद और हीरामन बिंद के बीच भूमि विवाद का मामला एसडीएम कोर्ट में लंबित था। रविवार को धान की कटाई के दौरान दोनों भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें तारकेश्वर बिंद की मृत्यु हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: सीएम ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट का निरीक्षण, दुग्ध समितियों और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने बताया कि लाठी-डंडे से हुई मारपीट के दौरान मौत हुई है और मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें