फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नेता प्रतिपक्ष के पॉडकास्ट पर भाजपा नेता ने किया पलटवार, तेजस्वी के स्वभाव और जीवन शैली पर उठाया सवाल

Sun, 07 Dec 2025 07:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : तेजस्वी यादव के और भी बुरे दिन आने वाले हैं। उनका स्वभाव और जीवन शैली दोनों अय्याश वाला है। तेजस्वी यादव अपनी जनता की भावनाओं को ठुकराकर विदेश चले गए, यह अपराध है। भाजपा नेता के इस बयान के बाद से मामला गरम है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और भाजपा नेता इंजीनियर शैलेन्द्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजस्वी यादव को लेकर भाजपा नेता का बयान अब चर्चा में है। भाजपा नेता इंजीनियर शैलेन्द्र ने तेजस्वी यादव के बयान के बाद उनके संबंध में कई बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का स्वभाव भी अय्यास वाला है। उनका जीवन शैली भी उसी तरह का है। लोकतंत्र के इस पवित्र मंदिर में जनता ने तेजस्वी यादव को बिहार की समस्या को उठाने के लिए भेजा है। अगर एक दो सीट कम हो जाता, तो तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बन पाते, लेकिन तेजस्वी यादव उनकी भावनाओं को ठुकराकर विदेश चले गए। यह अपराध है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: बिहार के छात्रों को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, नीतीश सरकार विकसित कर रही फिनटेक सिटी

राजनीति में अभी तेजस्वी की उम्र भी क्या है?
भाजपा नेता इंजीनियर शैलेन्द्र ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार से बाहर जाकर पॉडकास्ट कर रहे हैं कि बिहार में जो चुनाव हुआ है उसमें लोकतंत्र की हार हुई है और मशीनरी की जीत हुई है। इसको लेकर उनकी न कोई सोच है ना विजन है। अगर उनकी सोच थोड़ी सी भी होती तो कम से कम यह बात वह नहीं कहते। भाजपा नेता इंजीनियर शैलेन्द्र ने कहा कि राजद ने जो दस सीट जीता है, क्या उस समय हमारी मशीनरी नहीं काम कर रही थी? रामगढ़ से जो हमारे अशोक जी हारे, ढाका से जो पवन जायसवाल हारे, फारबिसगंज से विद्यासागर केसरी सहित 10 विधायक जो कम वोट से हारे, तो क्या वहां हमारे मशीनरी काम नहीं कर रहे थे? तेजस्वी यादव नेता नहीं हैं, राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। उन्होंने कहा कि राजनीति में अभी उनकी उम्र भी क्या है?  राजद मतलब लालू यादव। भाजपा नेता इंजीनियर शैलेन्द्र ने कहा कि लालू जी एक गंभीर आदमी थे जनता का नब्ज टटोलना जानते थे और 15 साल राज किया। तेजस्वी यादव यह सब देखे फिर भी कभी सीख नहीं पाए। अभी-अभी जो चुनाव हुआ है, जिसमें एनडीए 202 सीट लायी, उनको यह हार पच  नहीं पाया। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Indigo Crisis: पटना एयरपोर्ट से आज भी इंडिगो की कई फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों में आक्रोश, कहा- बहुत गलत हो रहा

आंखों पर बंधा रहता है पट्टा
भाजपा नेता इंजीनियर शैलेन्द्र ने कहा कि राजद के जो वोटर और कार्यकर्ता हैं, वह गांव के भोले-भाले लोग हैं, जिन्होंने लगभग 15 वर्षों तक राज किया, उनका विधायक और उप मुख्यमंत्री बनाया। टमटम के साथ जो घोड़ा आगे चलता है, उसके आंखों पर पट्टा बंधा रहता है। वह सीधे आगे देखता है। यह कार्यकर्ता भी उसी तरह से हैं उनके आंखों पर भी वही पट्टा लगा हुआ है जो सीधे लालू प्रसाद यादव को देखते हैं। तेजस्वी यादव ने उन कार्यकर्ताओं का भी कदर नहीं किया। वह वोटर कहीं दिगभ्रमित ना हो जाए इसलिए तेजस्वी यादव ने पोडकास्ट पर ऐसा बयान दिया है।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव के अभी और भी बुरे दिन आने वाले हैं
भाजपा नेता इंजीनियर शैलेन्द्र ने कहा कि जो आदमी चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें तो सीधे न्यायालय जाना चाहिए। हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे और पूरी पारदर्शिता रखी गई, लेकिन इतनी पारदर्शिता के बाद भी अगर कोई सवाल उठाता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। तेजस्वी यादव कभी सरवाइव नहीं कर पाएंगे, तेजस्वी यादव के और भी बुरे दिन आने वाले हैं। इसलिए कम से कम अपनी जनता पर रहम कीजिए। इस बार सरकार उद्योग लगाएगी, इस बार सरकार किसानों के लिए काम करेगी। इस बार सरकार युवाओं के लिए काम करेगी। आप बिहार जाईये, काम करवाईये और क्रेडिट भी आप ही लीजिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें