फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : ललन सिंह ने जेडीयू की नई टीम का किया एलान, केसी त्यागी समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Tue, 28 Sep 2021 03:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

इस नई टीम में केसी त्यागी को एक बार फिर से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा को भी पहले की तरह संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
Lalan singh - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पार्टी की नई कार्यकारिणी के सदस्यों का एलान कर दिया है। इनमें कुछ नए चेहरों को शामिल किया गया है। इस नई टीम में केसी त्यागी को एक बार फिर से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा को भी पहले की तरह संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें गोपालगंज के सांसद डा. आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। टीम में आरसीपी सिंह का नाम नहीं है। 

विज्ञापन


इन्हें मिली महासचिव पद की जिम्मेदारी
सांसद रामनाथ ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मो अली अशरफ फातमी, पूर्व विधायक रामसेवक सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी, आफाक अहमद खान, प्रवीण सिंह, विधान पार्षद कमरे आलम, हर्षवर्धन सिंह को भी महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी लिस्ट...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें