फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जनसंख्या वृद्धि दर के आंकड़ों को लेकर जदयू ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश

Sat, 10 Sep 2022 04:07 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना

सार

जदयू नेता अरविंद निषाद ने एक बयान में कहा कि जायसवाल सहित सभी भाजपा नेता राजनीतिक लाभ लेने के लिए राज्य में लोगों के बीच सांप्रदायिक नफरत भड़काने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Sanjay Jaiswal - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सरकार के उलटफेर के बाद यहां राजनीति खासा तेज है। भाजपा बिहार सरकार पर अलग अलग मुदों को लेकर निशाना साध रही है। वहीं अब जदयू ने शुक्रवार को बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल पर राज्य के दो जिलों में जनसंख्या वृद्धि दर पर भ्रामक आंकड़े पेश करने का आरोप लगाया और साथ ही कहा कि वह लोगों में सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को दावा किया था कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की कथित उच्च दर के कारण आंशिक रूप से किशनगंज और अररिया में जनसंख्या वृद्धि दर ‘दुनिया में सबसे अधिक’ है। उन्होंने दावा किया था कि इन दो जिलों में जनसंख्या वृद्धि की दर केवल पाकिस्तान के जनजातीय क्षेत्रों और इथियोपिया के कुछ हिस्सों से मेल खाती है।

जदयू नेता अरविंद निषाद ने एक बयान में कहा कि जायसवाल सहित सभी भाजपा नेता राजनीतिक लाभ लेने के लिए राज्य में लोगों के बीच सांप्रदायिक नफरत भड़काने में लगे हुए हैं।  जायसवाल गलत और भ्रामक जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत के कई अन्य जिलों में जनसंख्या वृद्धि दर अररिया और किशनगंज की तुलना में बहुत अधिक है।
विज्ञापन


2011 की जनगणना के अनुसार किशनगंज में 67 प्रतिशत मुस्लिम आबादी थी जो बिहार के अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक है। इसके बाद उसका पड़ोसी जिला अररिया है जहां यह 43 प्रतिशत था। जायसवाल ने अररिया में यह टिप्पणी की थी, जहां वह इस महीने के अंत में पूर्णिया में शाह की रैली का समर्थन कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें