फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुराज ने बदला प्रत्याशी: घोषित उम्मीदवार के टिकट छोड़ने पर तिरहुत सीट पर नए नाम का एलान, झा की जगह यादव

Sat, 26 Sep 2026 12:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद् चुनाव को लेकर जनसुराज आज फिर सुर्खियों में है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज से दो दिन के अंदर दूसरे उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। पहले उम्मीदवार ने खुद से ही पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया था। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
जनसुराज ने श्याम नंदन को दिया टिकट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले चुनाव के लिए श्याम नंदन यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने उनके नाम की घोषणा की। श्याम नंदन यादव ने जनसुराज से पहले राष्ट्रीय जनता दल में थे। जनसुराज में शामिल होने के बाद उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है।  इससे पहले जनसुराज ने भूषण कुमार झा को उम्मीदवार बनाया था लेकिन एक दिन पहले ही उन्होंने जनसुराज छोड़ दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया था। इसे सियासत गरमा गई थी। अब 24 घंटें के अंदर प्रशांत किशोर की पार्टी ने अपने नए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज के प्रत्याशी उम्मीदवार भूषण कुमार झा के बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था। भूषण झा ने 25 सितंबर को शहर के एक होटल में प्रशांत किशोर की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद जन सुराज छोड़कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने बैठक के दौरान अपने और समर्थक शिक्षकों के साथ कथित व्यवहार को लेकर कई आरोप लगाए। 

बैठक में करीब एक दर्जन शिक्षक साथियों के साथ पहुंचे थे भूषण झा
भूषण झा शुक्रवार की बैठक में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के रूप में आमंत्रित किए गए थे। उनके साथ करीब एक दर्जन शिक्षक साथी भी बैठक में पहुंचे थे। भूषण झा का आरोप है कि बैठक के दौरान जब उन्होंने अपनी बात रखनी शुरू की तो उनके समर्थक शिक्षकों को रिकॉर्डिंग करने से रोक दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका वक्तव्य मीडिया तक नहीं पहुंचने देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


भूषण बोले- जनसुराज की ओर से तय बात बोलने का दबाव
भूषण झा का कहना है कि उन पर जनसुराज की ओर से तय बात बोलने का दबाव बनाया गया, जिसे उन्होंने आपत्तिजनक माना। उनके अनुसार, बैठक से बाहर निकलने के बाद उन्होंने सैकड़ों शिक्षक साथियों से इस संबंध में मंतव्य लिया। इसके बाद अधिकांश साथियों की सलाह पर उन्होंने तिरहुत के शिक्षक साथियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया।

बिहार एमएलसी चुनाव: महागठबंधन और जदयू नेताओं की कलह का लाभ किसे, भाजपा की सूची कब? आठ सीटों पर सियासी घमासान

जानिए जनसुराज ने किन्हें-कहां से दिया टिकट?
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने अब सभी आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने 20 सितंबर को पांच नामों की घोषणा की थी और 24 सितंबर को बाकी तीन सीटों के प्रत्याशियों के नाम भी सामने रख दिए। हालांकि तिरहुत शिक्षक से उम्मीदवार बनाए गए भूषण झा ने पार्टी छोड़ दी और निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया। इसके बाद जनसुराज ने राजद छोड़कर आए श्याम नंदन यादव को टिकट दिया। 

निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार
पटना स्नातक डॉ. अनुज सिंह
तिरहुत स्नातक डॉ. विमोहन कुमार
दरभंगा स्नातक रवींद्र यादव
कोसी स्नातक रजनीश रंजन
पटना शिक्षक डॉ. दिव्या ज्योति
दरभंगा शिक्षक एसपी राय
सारण शिक्षक आफाक अहमद
तिरहुत शिक्षक श्याम नंदन यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें