बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के घर में एक शौचालय होना जरूरी है। यदि शौचालय नहीं होगा तो वे चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। अप्रैल-मई में होने वाले त्रिस्तरीय चुनाव के लिए पंचायती राज विभाग ने जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। इस चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
खास बात यह है कि बिहार में पहली बार ईवीएम से वोट डाले जाएंगे । कड़ी सुरक्षा में चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पहली बार पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाएगी।