कृषि विभाग में भूमि संरक्षण कृषि निदेशक के पद पर तैनात गणेश कुमार उर्फ गणेश राम के ठिकाने पर निगरानी ने शनिवार को छापे मारकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति पकड़ी। आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी की ओर से इसकी जांच की जा रही है।
शनिवार को हुई छापेमारी में गणेश के खिलाफ एक करोड़ 43 लाख 91 हजार 23 रुपये आय से अधिक का मामला दर्ज किया गया है। निगरानी ने गणेश के पटना के खाजपुरा व मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित आवास पर छापेमारी की।
गणेश राम के ठिकाने पर निगरानी ने इस दौरान पांच लाख रुपये से अधिक नगदी जब्त की है। इसके अलावा अघोषित संपत्ति से जुड़े अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि गणेश मूल रूप से भोजपुर जिले के राम शहर के रहने वाला है।
वर्तमान में भूमि संरक्षण निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। निगरानी की तलाशी के दौरान अधिकारी के घर से अवैध निवेश, पॉलिसी, अघोषित जमीन से संबंधित कागजात, जेवरात और 5.10 लाख रुपये नकद मिले हैं।