नई सरकार बनते ही बिहार में दो दिनों से लगातार आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नत किया जा रहा है। शनिवार को 19 आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नत किया गया था और आज फिर पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार सरकार ने रविवार शाम प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। साथ ही दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जारी किये गए आदेश के तहत तबादला होने वाले आईएएस अधिकारियों में सी के अनिल, दीपक कुमार सिंह, मिहिर कुमार सिंह, कुंदन कुमार, कौशल किशोर और राजकुमार शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: मोतिहारी में भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत, ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा; विरोध में सड़क पर बवाल
1991 बैच के आईएएस अधिकारी सी के अनिल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में प्रधान सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है। अब तक वह बिहार राज योजना परिषद में परामर्श के पद पर पद स्थापित थे। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग का महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त बनाया गया है। वह वर्तमान में ग्रामीण कार्य विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे सब थी उन पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव की भी जिम्मेदारी थी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Sabha: 18वीं विधानसभा का पहला सत्र होगा खास, सारी तैयारी पूरी; पहली बार सदन में पेपरलेस सिस्टम
1993 बैच के आईएएस अधिकारी मिहिर कुमार सिंह को विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक वह उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पद स्थापित थे लेकिन साथ ही वह परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव और महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। 2004 बच के आईएएस अधिकारी कुंदन कुमार को बिहार बुलाकर उन्हें उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। अब तक वह बिहार भवन में स्थानिक आयुक्त के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन साथ ही उनको बिहार और दिल्ली के अलग-अलग विभागों की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी थी।
पूरी सूची देखने के लिए
यहां क्लिक करें।