फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम: बात करने से इनकार किया तो सिरफिरे ने मारी गर्दन पर चाकू, आरोपी फरार

Tue, 29 Sep 2026 10:46 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/दानापुर

सार

पटना के परसाबाजार थाना क्षेत्र के यादवचक में फोन पर बात नहीं करने से नाराज एक युवक ने युवती की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवती को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
परसाबाजार थाना क्षेत्र का है मामला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के परसाबाजार थाना क्षेत्र के यादवचक में फोन पर बात नहीं करने से नाराज युवक ने एक युवती की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती खून से लथपथ होकर घायल हो गई। उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


फोन पर बात नहीं करने पर किया हमला
मूल रूप से जहानाबाद जिले के घोसी की रहने वाली घायल डिंपल ने बताया कि यादवचक निवासी भोला राय का पुत्र राजकुमार यादव उस पर फोन पर बात करने का दबाव बना रहा था। वह उससे बात नहीं करना चाहती थी। इसी बात से नाराज होकर युवक ने मुर्गा काटने वाली दुकान से चाकू उठाया और उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

ये भी पढ़ें-  बिहार में 30 सितंबर से सजेगा खेल का महाकुंभ: छह मैदानों पर जुटेंगे खिलाड़ी, तीन वर्गों में होगा मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यादवचक में किराये पर रहती थी युवती
डिंपल ने बताया कि वह वर्तमान में गांधी मैदान इलाके में किराये के मकान में रहती है। इससे पहले वह यादवचक में किराये पर रहती थी। सोमवार की शाम वह अपना ब्लाउज सिलवाने के लिए यादवचक आई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती शादीशुदा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष मनेका रानी ने बताया कि अभी पीड़िता का फर्दबयान नहीं आया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें