फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में ‘उसना’ चावल के उत्पादन के लिए डीएम करेंगे पैक्स व मिल मालिकों के साथ बैठक : नीतीश कुमार

Sun, 14 Feb 2021 01:26 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसना चावल के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए सभी जिलाधिकारियों को पैक्स एवं मिल मालिकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोग किसानों के हित में काम कर रहे हैं।  धान की ज्यादा से ज्यादा अधिप्राप्ति हो ताकि उससे तैयार होने वाले चावल की बिहार में ही अधिकतम खपत हो। बिहार में ज्यादातर लोग उसना चावल खाना पसंद करते हैं।

विज्ञापन


उसना चावल मिलों की शुरूआत को लेकर तेजी से काम करें। सभी जिलाधिकारी पैक्सों एवं मिल मालिकों से बैठक कर उसना चावल के उत्पादन को प्रोत्साहित करें। पहले से ही उद्योग विभाग की तरफ से मिल मालिकों   को काफी मदद दी जा रही है।

 शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व के वर्षों की तुलना में इस वर्ष अब तक रिकॉर्ड धान अधिप्राप्ति हुई है, यह खुशी की बात है। राज्य में उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है। हर क्षेत्र की अलग-अलग उत्पादन क्षमता है।
विज्ञापन


अगले वर्ष धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य के लिये क्षेत्रवार रियलिस्टिक एसेसमेंट करायें ताकि और अधिक धान अधिप्राप्ति की जा सके। उन्होंने कहा कि बचे हुए किसानों का आकलन कराएं और क्षेत्र में धान की उपलब्धता का भी आकलन करें। कोई भी इच्छुक किसान धान अधिप्राप्ति से वंचित न रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें