फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: विसर्जन के दौरान नहर में डूबीं तीन बच्चियां, दो को बचाया गया; 14 वर्षीय गुड़िया की हुई मौत

Wed, 23 Sep 2026 04:19 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रमनडिहरा गांव में कर्मा धर्मा झूर र विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान रमनडीहरा गांव निवासी सुनील सिंह की 14 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बिक्रमगंज थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में बुधवार सुबह कर्मा-धर्मा झूर विसर्जन के दौरान नहर में तीन बच्चियां डूब गईं। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से दो बच्चियों को सकुशल बचा लिया गया, जबकि एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। हादसा बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के रमनडीहरा गांव में हुआ।

विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चली गईं बच्चियां

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह विद्यालय के समीप नहर पुल पर कर्मा-धर्मा झूर विसर्जन के लिए गांव की कुछ बच्चियां पहुंची थीं। विसर्जन के दौरान कुछ बच्चियां नहर में उतर गईं। इसी दौरान तीन बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

पढे़ं:  दो गोलियों की आवाज और खत्म हो गई दो जिंदगियां! सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद की जान ली

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन

तीन बच्चियों को डूबता देखकर अन्य लड़कियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर में कूदकर बच्चियों को बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दो बच्चियों को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन एक बच्ची को नहीं बचाया जा सका।

14 वर्षीय गुड़िया की मौत

विज्ञापन

मृतका की पहचान रमनडीहरा गांव निवासी सुनील सिंह की 14 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर बिक्रमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया। पुलिस आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें