फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GAD Bihar: नीतीश सरकार ने कई IAS अधिकारियों का किया तबादला, लिस्ट में यूपीएससी टॉपर समेत कई नाम

Fri, 09 Jan 2026 05:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नीतीश सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अनुमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तबादले की सूची जारी की है। जानिए इसमें किन आईएएस अधिकारियों का नाम है। 
विज्ञापन
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल की शुरुआत के साथ ही बिहार में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 23 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। इस सूची में अनुमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जैसे अहम पदों पर तैनात अफसरों को इधर से उधर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार तबादले की इस सूची में 2019 बैच से लेकर 2023 बैच तक के आईएएस अधिकारी शामिल हैं। कई जिलों में अनुमंडल प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों को बदला गया है, वहीं अनेक जिलों में उप विकास आयुक्तों और नगर निगमों के नगर आयुक्तों की भी नई तैनाती की गई है। इसके साथ ही विभिन्न जिलों में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पदों पर भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


टॉपर शुभम को नालंदा के उप विकास आयुक्त की कमान
सूची के मुताबिक आईएएस अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अभिषेक पलासिया को गया नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। श्रीकांत कुंडलीक खांडेकर को पटना का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। तबादला सूची में 2021 बैच के टॉपर रहे आईएएस अधिकारी शुभम कुमार का नाम भी शामिल है। वे अभी तक भागलपुर नगर निगम के नगर आयुक्त के रूप में पदस्थापित थे। अब उन्हें नालंदा जिले का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

जानिए नगर आयुक्त पद पर कितने अधिकारियों का हुआ तबादला
आईएएस अधिकारी शिवांक्षी दीक्षित को मुंगेर से बेतिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं आईएएस सूर्य प्रताप सिंह को कैमूर (भभुआ) से समस्तीपुर जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, आईएएस लक्ष्मण तिवारी को बेतिया नगर निगम से सारण (छपरा) जिला परिषद भेजा गया है। इसी क्रम में आईएएस पार्थ गुप्ता को दुधिया से मुंगेर नगर निगम, आशीष कुमार को बाढ़ से मोतिहारी नगर निगम और आईएएस किसलय कुशवाहा को महुआ से भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। आईएएस गौरव कुमार को बगहा से गोपालगंज जिला परिषद में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।
विज्ञापन

Bihar News : 18 साल का नौजवान इतना वहशी! चार साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा, दरिंदगी के बाद हत्या, सबूत मिले
विज्ञापन


इन अधिकारियों को एसडीएम की जिम्मेदारी
इसके अलावा एसडीएम स्तर के कई अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं। आईएएस कृतिका मिश्रा को गोमरी (खगड़िया) से पटना सदर, आईएएस आकांक्षा आनंद को बरसाई (कटिहार) से मुजफ्फरपुर पश्चिम और आईएएस रोहित कर्दम को शेखपुरा से नवगछिया भेजा गया है। अन्य अधिकारियों में आईएएस काजले वैभव नितिन को बिहार शरीफ से पश्चिम चंपारण जिला परिषद, आईएएस दिव्या शक्ति को दानापुर से कैमूर जिला परिषद, आईएएस गौरव कुमार को पटना सदर से सहरसा जिला परिषद और आईएएस ऋतुराज प्रताप सिंह को नवगछिया से मुजफ्फरपुर नगर निगम भेजा गया है। वहीं, आईएएस गरिमा लोहिया को पालीगंज से बाढ़ और आईएएस अनिरुद्ध पाण्डेय को मोहनिया से दानापुर स्थानांतरित किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें