फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नालंदा में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास, सुनील कुमार बोले– राहुल गांधी की नहीं होगी एंट्री

Sun, 17 Aug 2025 07:30 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नालंदा

सार

नालंदा में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें पंडित गली का पुनर्निर्माण, अम्बेर में नागरिक सुविधा केंद्र और सोहसराय में नाला निर्माण परियोजना शामिल है।
 
विज्ञापन
पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


मुख्य परियोजनाएं:
  • पंडित गली पुनर्निर्माण: बिहार शरीफ नगर निगम के वार्ड नंबर 35 स्थित पंडित गली के पुनर्निर्माण के लिए 38 लाख 55 हजार रुपये की योजना शुरू की गई। गली में नल-जल योजना के बाद पाइपलाइन बिछाने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी।
  • नागरिक सुविधा केंद्र: अम्बेर स्थित संगत में 38 लाख 83 हजार रुपये की लागत से नागरिक सुविधा केंद्र का शिलान्यास किया गया। यह लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग थी।
  • नाला निर्माण: सोहसराय में छिलका पर 48 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण योजना शुरू की गई, ताकि गंदा पानी छठ घाट में न गिरे और धार्मिक स्थल की पवित्रता बनी रहे।

ये भी पढ़ें: बिहार में 2747 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं! फटाफट इस लिंक से भर दें फॉर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मंत्री ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि "ये लोग वोट कटवा और वोट चोरवा जैसी बातें करते हैं। जो नेता खुद को मुख्यमंत्री घोषित कर रहे हैं, उन्हीं के पास डबल वोटर आईडी कार्ड है।" साथ ही राहुल गांधी के नालंदा आने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने दावा किया कि "नालंदा में उनकी एंट्री नहीं होगी।" विकास कार्यों की घोषणाओं के बीच कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह और खुशी देखने को मिली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें