फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राहुल-तेजस्वी पर सम्राट चौधरी का हमला, कहा- यह मौसेरे भाई हैं, एक देश तो दूसरे बिहार को लूटने वाले हैं

Sun, 17 Aug 2025 06:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि एक परिवार ने बूथ लूटकर पूरे देश की जनता को दिखाया कि कैसे एक ही बूथ पर सब लोग मिलकर बैलट लूटने का काम कर रहे हैं। बूथ लूटने का काम कांग्रेस पार्टी करती थी। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन और दानिश रिजवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यात्रा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव के शामिल होने पर कहा कि यह लोग मौसेरे भाई हैं। इनमें से एक देश लूटने वाले हैं और दूसरे बिहार को लूटने वाले हैं। दोनों का मिलन हुआ है। वह लोग कहते हैं कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य के माध्यम से वोटों की चोरी हुई है। यह लोग केवल भ्रम फैला रहे हैं। जनता इनके भ्रम में आने वाली नहीं है। 

विज्ञापन

Voter Adhikar Yatra Live: ‘भाजपा की साजिश SIR कराने और बिहार के चुनाव भी चुराने की है’, बोले राहुल गांधी
विज्ञापन


अब राहुल गांधी को जननायक बताने लगा विपक्ष
सम्राट चौधरी ने कहा कि एक नेता खुद को जननायक बता रहा है। बिहार की जनता जानती है कि बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर हुए, जननायक जयप्रकाश नारायण हुए और राहुल गांधी बिना मेहनत के ही जननायक बनने की कोशिश कर रहे हैं। डिप्टी सीएम कहा कि आज कांग्रेस ने दो तस्वीर जारी की है, जिसको देखने के बाद हमलोगों को इस बात पर काफी आपत्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता झंडे का रंग ही बदलने का प्रयास कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह अब राहुल गांधी को जननायक बताने लगे। यह बिहार में अपने आप में हंसी का पात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें