फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर रोड़ेबाजी और मारपीट, एक दर्जन घायल

Sat, 20 Jun 2026 04:42 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही गांव में बच्चों के बीच ताश खेलने को लेकर हुआ मामूली विवाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। काली मंदिर के पास दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलाए।
विज्ञापन
दो पक्ष में रोड़ेबाजी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मलाही गांव स्थित काली मंदिर के पास बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर ईंट-पत्थर तथा लाठी-डंडे चलने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।

करीब 15 मिनट तक होती रही रोड़ेबाजी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच करीब 15 मिनट तक लगातार ईंट-पत्थर चलते रहे। वहीं पूरे इलाके में लगभग एक घंटे तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटनास्थल कुछ समय के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था।

बच्चों के विवाद से शुरू हुआ मामला

स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाद की शुरुआत दोनों पक्षों के छोटे बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई थी। धीरे-धीरे मामला परिवार के लोगों तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  RAS Officers Transfer: आरएएस अधिकारियों के तबादले, घूसकांड से घिरे बीज निगम का जिम्मा संभालेंगे गौरव चतुर्वेदी
विज्ञापन


दोनों पक्षों के कई लोग घायल

घटना में दोनों पक्षों के चार-चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले पक्ष ने लगाया हमला करने का आरोप

घायल पक्ष की शिवानी कुमारी ने बताया कि बच्चों के विवाद को शांत कराने के लिए परिवार के लोग गए थे, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष की महिलाएं और पुरुष दोनों ईंट-पत्थर चला रहे थे। उनके अनुसार उनके परिवार के करीब आठ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के बीच ताश खेलने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला बढ़ गया।

दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप

दूसरे पक्ष के सत्यम पासवान ने बताया कि ताश खेलने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान उनके परिवार के एक बच्चे के साथ दूसरे पक्ष की महिला ने मारपीट की। जब उसके पिता समझाने के लिए गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पक्ष के लोगों ने जमकर रोड़ेबाजी की। उनके अनुसार उनके पक्ष की दो महिलाएं और दो पुरुष घायल हुए हैं, जिनके सिर फट गए हैं और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया है। घायलों का इलाज जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें