फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सड़क दुर्घटना में बिजली कर्मी की मौत, पिकअप की टक्कर से देर रात हुआ हादसा

Sat, 02 May 2026 09:15 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: रोहतास जिले के बघैला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में एक बिजली कर्मी की मौत हो गई। रामपुर गांव निवासी 45 वर्षीय राजू कुमार सिंह ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के बघैला थाना क्षेत्र अंतर्गत बडिहां पोखरा गैस एजेंसी के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक बिजली कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान बघैला थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 45 वर्षीय राजू कुमार सिंह के रूप में हुई है जो देर रात बिजली विभाग से अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन


पिकअप की टक्कर से हुआ हादसा
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बिजली कर्मी राजू कुमार सिंह बिजली आफिस में ड्यूटी कर देर रात अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पोखरा गैस एजेंसी के समीप एक पिकअप ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल को आनन-फानन में नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: नेपाल से लेकर बेतिया तक फैला डकैती का जाल, वैशाली में खुला खौफनाक राज, एक गिरफ्तारी ने उड़ा दिए होश!
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस, शव का पोस्टमार्टम
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बघैला थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है और फरार वाहन चालक की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें