फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला: दानापुर में इंजीनियर सिकंदर प्रसाद के फ्लैट पर ED की छापेमारी, फ्लैट सील

Thu, 19 Jun 2025 06:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: इस सर्च ऑपरेशन के तहत ईडी की टीम ने बिहार और झारखंड में कुल 11 ठिकानों पर छापेमारी की। पटना में डॉ. शिव नामक एक अन्य आरोपी के ठिकाने पर भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन
फ्लैट किया गया सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दर्ज इस मामले में ईडी की टीम ने गुरुवार को बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की।

ईडी की टीम ने पटना जिले के दानापुर स्थित जेन एक्स अपार्टमेंट के ब्लॉक-सी के फ्लैट संख्या 607 में छापेमारी की और उसे सील कर दिया। यह फ्लैट इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यदुवंशी का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सिकंदर प्रसाद यदुवंशी इस भर्ती घोटाले से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।

इस सर्च ऑपरेशन के तहत ईडी की टीम ने बिहार और झारखंड में कुल 11 ठिकानों पर छापेमारी की। पटना में डॉ. शिव नामक एक अन्य आरोपी के ठिकाने पर भी तलाशी ली गई, वहीं झारखंड की राजधानी रांची में भी सिकंदर प्रसाद यदुवंशी के आवास पर ईडी की टीम ने दबिश दी।

विज्ञापन


पढ़ें: मद्य निषेध अधीक्षक ने मनेर में की छापेमारी, तहखाने से 1093 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद; एक गिरफ्तार

ईडी की यह छापेमारी कई घंटों तक चली। अधिकारियों का मानना है कि इस परीक्षा घोटाले से जुड़े आरोपियों ने अपराध से अर्जित काले धन को वैध बनाने के लिए कई स्तरों पर वित्तीय लेन-देन किए हैं। इन्हीं सुरागों के आधार पर ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी की इस कार्रवाई से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच फिलहाल जारी है। सूत्रों का कहना है कि सिपाही भर्ती घोटाले में इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यदुवंशी, डॉ. शिव और अन्य कई लोग शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें