फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 27 लाख की लूट का मास्टरमाइंड पुलिस एनकाउंटर में घायल, पटना में सुबह-सुबह चली गोलियां, 4 साथी गिरफ्तार

Tue, 19 May 2026 08:17 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna: पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में CMS सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपये लूटने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया, जबकि उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के जोल बीघा में बुधवार 13 मई को मोटरसाइकिल से आए पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर CMS सिक्योरिटी वैन को आगे से घेरकर 27 लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के उदयिनी गांव का बताया जा रहा है। घायल अपराधी को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मोटरसाइकिल और गोली के कई खोखे बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों की मोटरसाइकिल और गोली के कई खोखे बरामद किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। घटनास्थल पर वरीय आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

दिनदहाड़े हुई थी 27 लाख रुपये की लूट
बताते चलें कि बुधवार 13 मई को दिनदहाड़े पांच मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर CMS सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर अपराधियों ने गार्ड को हथियार दिखाकर गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पांचों अपराधी वैन में रखे 27 लाख रुपये से भरा बक्सा लूटकर मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन


भागने के दौरान खेत में फेंका था रुपयों से भरा बक्सा
भागने के क्रम में अपराधियों ने घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर रुपयों से भरा बक्सा एक खेत में फेंक दिया था। घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी
इसी क्रम में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी गोपालपुर थाना क्षेत्र के उदयिनी गांव में जमा हुए हैं, जिनमें सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपये लूटने वाले अपराधी भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी।'

ये भी पढ़ें: शादी के तीन साल बाद महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार
विज्ञापन


पुलिस और अपराधियों के बीच चली गोलियां
बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। वहीं अन्य चार अपराधियों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें