फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार के उपमुख्यमंत्री को फोन पर मिली धमकी, अपशब्द भी कहा; साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 12 Jun 2026 08:24 AM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अचानक उपमुख्यमंत्री क्रोधित हो गए। उन्होंने तुरंत अपने आप्त सचिव को बुलाया और कहा कि देखिए यह कौन है जो अपशव्द कह रहा है। धमकी दे रहा है। इतना सुनते ही वहां मौजूद सभी सुरक्षाकर्मी सकते में आ गए।
विज्ञापन
मंत्री विजेंद्र यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकीदी है। इसके दौरान उसने अपशब्द का भी प्रयोग किया है। इस घटना के संबंध में उपमुख्यमंत्री के आप्त सचिव की शिकायत पर पटना के साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार में भीषण सड़क हादसा, पटना से ट्रेनिंग कर लौट रहे तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत

 पार्सल के नाम पर आया था फोन
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री के नाम से एक पार्सल बुक किया गया है। जब उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने किसी भी पार्सल का ऑर्डर नहीं दिया है और वह इससे इनकार किए तो कॉल करने वाला शख्स उन्हें उलूलजुलूल बोलने लगा। उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव लगातार यही कहते रहे कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार के सामान की बुकिंग नहीं की गई है, लेकिन फोन करने वाला व्यक्ति लगातार उग्र भाषा में बोलता रहा। तब उपमुख्यमंत्री ने बुकिंग की बात से इनकार करते हुए कहा कि वह कोई बुकिंग रिसीव नहीं करेंगे, तब कॉल करने वाला शख्स उपमुख्यमंत्री को गाली गलौज करने लगा। साथ ही उसने उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा। इस घटना के बाद सुरक्षा और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसा, हाइवा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, तीन गंभीर घायल

 जांच में जुटी साइबर सेल
घटना की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि आप्त सचिव के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उस संदिग्ध मोबाइल नंबर के तकनीकी इनपुट्स और सीडीआर को खंगाल रही है। डीएसपी ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें