पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र स्थित बादीपुर गांव के मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें: राजद के पास अब क्या मास्टर प्लान? लालू परिवार की सुरक्षा घटाने का कैसा मैसेज कहां तक पहुंचा रही पार्टी
चालक वाहन छोड़कर फरार, हाइवा जब्त
नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि बादीपुर के समीप हाइवा और ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हैं। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।