Bihar Election 2025: राघवेंद्र प्रताप सिंह ने टिकट मिलने के बाद कहा कि यह पार्टी और जनता के विश्वास की जीत है, और वे विकास की गति को और तेज करने का काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि पिछले कार्यकाल में क्षेत्र में सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुआ है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा ने भोजपुर जिले की बड़हरा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पर दोबारा भरोसा जताया है। पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। टिकट मिलने के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं कुछ स्थानीय संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विरोध की आवाजें भी उठने लगी हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि राघवेंद्र प्रताप सिंह को संगठन और जनता से मजबूत जुड़ाव का हवाला देते हुए दोबारा मौका दिया गया है। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने टिकट मिलने के बाद कहा कि यह पार्टी और जनता के विश्वास की जीत है, और वे विकास की गति को और तेज करने का काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि पिछले कार्यकाल में क्षेत्र में सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुआ है।
हालांकि, मुखिया संघ और कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने पहले ही एलान कर रखा था कि अगर राघवेंद्र प्रताप सिंह को टिकट मिला तो वे उनका विरोध करेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इस अंदरूनी असंतोष को कैसे संभालती है। बड़हरा विधानसभा में इस निर्णय के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है, क्योंकि विपक्षी दल भी अपने मजबूत प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। आने वाले दिनों में बड़हरा की सियासत और भी गरमा सकती है।