Bihar: रोहतास जिले के सासाराम लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी शिवेश राम के प्रचार के लिए आज बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, राजीव प्रताप रूढ़ी ने सासाराम में रोड शो किया।
इस रोड शो में मंत्री नीरज कुमार बबलू एवं संतोष कुमार सिंह भी शामिल हुए। रोड शो के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के 40 के सभी 40 सीट जीत रहे हैं। इसमें कहीं से कोई संशय नहीं है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जहां 400 के आंकड़े को पार कर रहा है। वहीं बिहार के सभी 40 सीट पर एनडीए के प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं। सासाराम में भी भारी बढ़त के साथ चुनाव जीतने का उन्होंने दावा किया। चूंकि चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त हो गई। जिसके कारण बीच में ही यह रोड शो को रोकना पड़ा।
बताते चले कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज सासाराम लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम के चुनाव प्रचार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी,सांसद मनोज तिवारी, राजीव प्रताप रूढ़ी, मंत्री बबलू कुमार नीरज एवं संतोष सिंह सहित हजारों की संख्या में एनडीए के नेता और कार्यकर्ता रोड शो में शामिल हुए।