Politics: बक्सर में चुनाव प्रचार के दौरान सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि एनडीए 380 पार कर चुका है और 400 पार करने के लिए आज प्रचार किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सभी के दिलों में बसे हैं, गरीब हो, महिला हो, युवा हो, किसानों के दिलों में बसे में हैं।
बक्सर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद मनोज तिवारी और राजीव प्रताप रूड़ी ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि हम भी दिल्ली से चुनाव लड़े थे, लेकिन जो दूसरे लोग चुनाव लड़ रहे हैं वो किसको चुनाव जीताने के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अब मैं आपको बताता हूं कि वो चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि भारत को हराने के लिए लड़ रहे हैं। एक अकेला मोदी भारत को जीताने के लिए चुनाव लड़ रहा है। एक अकेला मोदी खड़ा है भारत के गरीबों को जीताने के लिए। वहीं सारे विपक्षी खड़े हैं पीएम मोदी को हराने के लिए। इसलिए पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करें।