फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 33 जोड़ी के अलावा तीन और होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय, लिस्ट चेक कर लीजिए

Thu, 02 Mar 2023 06:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तीन और स्पेशल ट्रेनों के संचालन की बात कही है। इससे पहले 33 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की बात कही जा चुकी है। इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। इनमें से अब तक 33 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सूचना पहले ही प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी जा चुकी है।

विज्ञापन


इसी क्रम में तीन जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है, जिनका विवरण कुछ इस प्रकार है।

  • गाड़ी संख्या 08113/08114 शालीमार-पटना-शालीमार होली स्पेशल (गया-कोडरमा-बरकाकाना-मुरी-टाटा के रास्ते) - 08113 शालीमार-पटना होली स्पेशल छह मार्च, 2023 (सोमवार) को शालीमार से 18:10 बजे खुलकर मंगलवार को 11:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08114 पटना-शालीमार होली स्पेशल सात मार्च, 2023 (मंगलवार) को पटना से 12:30 बजे खुलकर बुधवार को 04:00 बजे शालीमार पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 08793/08794 दुर्ग-पटना-दुर्ग होली स्पेशल (गया-कोडरमा-बोकारो-रांची-रायगढ़-रायपुर के रास्ते) - 08793 दुर्ग-पटना होली स्पेशल छह मार्च, 2023 (सोमवार) को दुर्ग से 14:30 बजे खुलकर मंगलवार को 09:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08794 पटना-दुर्ग होली स्पेशल नौ मार्च, 2023 (गुरुवार) को पटना से 21:00 बजे खुलकर शुक्रवार को 19:10 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 05671/05672 गुवाहाटी-रांची-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल (सिलीगुड़ी-मालदा टाउन-आसनसोल-धनबाद-बोकारो के रास्ते) - गाड़ी संख्या 05671 गुवाहाटी-रांची स्पेशल दिनांक चार मार्च से 15 अप्रैल तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को गुवाहाटी से 11:40 बजे खुलकर रविवार को 14:25 बजे रांची पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05672 रांची-गुवाहाटी स्पेशल दिनांक पांच मार्च से 16 अप्रैल तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को रांची से 20:30 बजे खुलकर सोमवार को 23:45 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।


इस प्रकार अब तक होली के अवसर पर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने/गुजरने वाली कुल 36 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों द्वारा कुल 168 फेरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें