फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Bihar: कैमूर में पहले माले नेता की चाकूओं से गोदकर हत्या, अब शिक्षक को गोली मारकर किया लहूलुहान

Tue, 07 Jan 2025 06:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

बिहार के कैमूर जिले में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। पहले माले नेता की चाकूओं से गोदकर हत्या की गई। वहीं, अब मोहनिया में शिक्षक को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया गया है।
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर में अपराध पर लगाम लगता दिखाई नहीं दे रहा है। कागजी आंकड़ा पेशकर कैमूर की पुलिस अपराधियों को जेल के अंदर डालने के लाख दावे कर रही हो। लेकिन हाल के दिनों में बढ़ी ताबड़तोड़ घटनाएं एक बार फिर अपराधियों के मनोबल को बढ़ा रही हैं। पुलिस जांच और कड़ी कारवाई के आश्वासनों का केवल दिलासा देने में लगी है।

विज्ञापन


कैमूर जिले में ताबड़तोड़ कई घटनाओं के बीच फिर दो घटनाएं सामने आई हैं। जहां सोमवार रात एक ओर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के प्रतिनिधि के शिक्षक भाई के ऊपर मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ कई गोलियां की बौछार कर जानलेवा हत्या की नाकाम कोशिश की गई। हालांकि, अपराधियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि शिक्षक देर रात खाना खाकर अपने सहयोगी के साथ टहल रहे थे।

वहीं, दूसरी घटना सोनहन थाना क्षेत्र से सामने आई है। सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत इटाढ़ी गांव के बधार में शौच करने गए माले नेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक इटाढी निवासी रामवृक्ष राम के 50 वर्षीय पुत्र उदय उर्फ आजाद राम थे। घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे कैमूर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला, एसडीपीओ शिवशंकर कुमार और उनकी टीम के द्वारा जांचकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक माले पार्टी की प्रखंड कमेटी के सदस्य थे। यहां बता दें कि दो दिन पूर्व भी चैनपुर थाना क्षेत्र के फखराबाद गांव में एक समुदायिक भवन में एक अपराधी के बर्थडे जश्न में बार बाला विवाद में नौशाद अंसारी नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


एसडीपीओ भभुआ ईटाढ़ी में माले नेता की हत्या के इस संबंध मे कहना है कि घटना की सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक पर पूर्व से भी एक हत्या का मामला चल रहा था। कई एंगल से जांच चल रही है। इस संबंध में एसडीपीओ मोहनिया का मोहनिया में शिक्षक पर जानलेवा हमले के मामले में कहा कि खाना खाकर टहल रहे इम्तियाज अंसारी नामक शिक्षक को गोली मारी गई है।सूचना पर हम सभी घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में शिक्षक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एसपी कैमूर हरिमोहन शुक्ला ने हाल के दिनों में घटी आपराधिक घटनाओं पर कहा कि सभी घटनाओं  में अपराधियों को चिन्हित किया गया है। पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अपराध पर काबू पा लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें