फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार उपचुनाव: कांग्रेस ने नियुक्त किए दो पर्यवेक्षक, यादव वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी

Sat, 16 Oct 2021 05:56 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूर्व सांसद रंजीत रंजन को आरक्षित सीट कुशेश्वरस्थान के लिए पर्यवेक्षक बनाया है, जबकि छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव चंदन यादव को तारापुर सौंपा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने बिहार में दो सीटों तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर हो रहे उपचुनाव के लिए अपने दो पर्यवेक्षकों की घोषणा की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपालन द्वारा जारी सूची के मुताबिक, पार्टी ने अपनी पूर्व सांसद रंजीत रंजन को आरक्षित सीट कुशेश्वरस्थान के लिए पर्यवेक्षक बनाया है, जबकि छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव चंदन यादव को तारापुर सौंपा गया है।

विज्ञापन


दोनों सीटों पर कांग्रेस कड़ी मेहनत कर रही है। उसका जद (यू) और राजद के साथ त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं चंदन यादव को तारापुर की कमान सौपने के इस कदम से कांग्रेस यादव वोट में सेंध लगाने के प्रयास में है। वहीं राजद ने अपने पुराने सहयोगी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। यहां जद (यू) के विधायक के निधन से खाली हुई सीट पर दोनों पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं।

पंजाब की रहने वाली रंजीत रंजन बिहार में अच्छी तरह से जानी जाती हैं, उन्होंने बिहार के जाने माने नेता राजेश रंजन उर्फपप्पू यादव से शादी की है जो कई बार सांसद रह चुके हैं। साथ ही रंजीत रंजन ने  2004 में सहरसा से लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
विज्ञापन


उनके पति पप्पू यादव, जो तीन दशक पुराने मामले में सलाखों के पीछे रहने के बाद हाल ही में जेल से रिहा हुए थे, जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के प्रमुख हैं, जो सड़कों पर सक्रिय है, लेकिन अभी तक चुनावी सफलता का स्वाद नहीं चखा है।

वहीं चंदन यादव खगड़िया जिले के रहने वाले हैं, जो मुंगेर से सटा हुआ है, जिसके अंतर्गत यादवों की एक बड़ी आबादी वाला एक अन्य निर्वाचन क्षेत्र तारापुर आता है। चंदन के जरिए कांग्रेस यादव वोट बैंक में सेंध लगा पाएगी ये देखना बाकी है। पार्टी ने इस सीट से सवर्ण नेता राजेश मिश्रा को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें