बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विधायकों ने किया विरोध
मुख्यमंत्री आवास पर जदयू के विधायकों और मंत्रियों की बैठक समाप्त होने के बाद जब सभी नेता बाहर निकले तब इस बात की जानकारी उनलोगों ने मीडिया को दी। उनलोगों ने बताया कि बैठक के दौरान कई विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर आपत्ति जताई। उनके इस निर्णय का सभी नेता विरोध करने लगे। इस पर मुख्यमंत्री ने विधायकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे राज्यसभा जा रहे हैं, लेकिन दिल्ली से ही बिहार और बिहार की गतिविधि पर उनकी नजर रहेगी। इसलिए अब मुझे जाने दीजिए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भावुक हो गए। उन्हें भावुक होते देख कई विधायक भी रो पड़े और सभी ने एक स्वर में उनसे अपना फैसला वापस लेने की अपील करने लगे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं फैसला ले चुका हूं इसलिए आपलोग मुझे अब जाने दीजिए।
हंगामा के बाद जदयू कार्यालय के पास तैनात पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
जदयू कार्यालय में खूब हो रहा हंगामा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की जानकारी मिलने के बाद से ही जदयू के कार्यकर्ता भड़के हुए हैं। इसका नजारा जदयू कार्यालय में आज भी देखी गई और कल भी। पुरुष कार्यकर्ता के साथ-साथ महिला कार्यकर्ता भी नीतीश कुमार के इस निर्णय से आक्रोशित हैं। उनलोगों ने इस बात का ठीकरा अपने ही वरीय नेताओं पर फोड़ा है। महिला कार्यकर्ता ने संजय गांधी के संबंध में कहा कि यही जयचंद है। इसको सभी बातों की जानकारी थी, लेकिन संजय गांधी ने किसी को हवा लगने नहीं दिया। महिलाओं ने
ऐलान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर राज्यसभा गए तो सभी महिला आत्मदाह कर लेंगीं।