फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मारपीट के दौरान बच्चे को जहर पिलाने का दावा, परिजनों ने छह लोगों पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 22 Jul 2026 07:27 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के बाढ़ अनुमंडल के जगमलचक गांव में गली विवाद के दौरान परिजनों ने डेढ़ वर्षीय चंदू कुमार को जहर खिलाने का आरोप लगाया। बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने आवेदन मिलने पर कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन
बच्चे को जहर देने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र के जगमलचक गांव में डेढ़ वर्षीय बच्चे को कथित तौर पर जहर खिलाने का मामला सामने आया है। बच्चे के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल बच्चे का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ में चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार, गली के विवाद को लेकर मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद बुधवार सुबह फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद मारपीट में बदल गया। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने उनके डेढ़ वर्षीय बेटे चंदू कुमार को जहर खिला दिया। बच्चे के मुंह से झाग (फेन) निकलता देख परिजन उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली की तरह पटना में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने पुलिस-मीडिया पर चलाए रोड़े; CM आवास के पास लाठीचार्ज

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. किरण ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में यह जानने का प्रयास किया गया कि कहीं घर में कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं था। हालांकि परिजनों ने बताया कि घर में जहर नहीं था और कुछ लोगों ने बाहर से लाकर बच्चे को खिलाया है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे ने घर पर पीले रंग का पदार्थ उल्टी के माध्यम से बाहर निकाला था। एहतियात के तौर पर उसे आवश्यक दवाएं दी गई हैं। फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है, लेकिन निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

बच्चे के पिता दामोदर महतो ने आरोप लगाया कि सुबह दूसरे पक्ष के छह लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके बेटे को जहर खिला दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वह बच्चे को लेकर भदौर थाना पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी ने पहले इलाज कराने की सलाह दी। वहीं, भदौर थाना अध्यक्ष शत्रुधन कुमार ने बताया कि बच्चे का इलाज पूरा होने के बाद परिजनों से आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें