फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 का औपचारिक समापन, मंत्री बोले- हरिहरनाथ कॉरिडोर का किया जाएगा विकास

Wed, 10 Dec 2025 09:01 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Chhapra News: हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला–2025 का औपचारिक समापन हुआ। मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने हरिहरनाथ कॉरिडोर विकास की घोषणा की। प्रशासन ने विविध कार्यक्रमों से मेले को व्यापक स्वरूप दिया और भविष्य में बेहतर सुविधाओं का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 का औपचारिक समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला–2025 का औपचारिक समापन छपरा में आयोजित समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यटन सह कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मंच से यह भी स्पष्ट किया कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर हरिहरनाथ कॉरिडोर का विकास किया जाएगा, जिसके लिए पर्यटन विभाग स्तर पर कार्य शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

 
जिला प्रशासन और विभाग को सराहना
मंत्री ने अपने संबोधन में 32 दिवसीय मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की विशेष सराहना की। साथ ही मेले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में इस ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और गौरवशाली धरती पर आयोजित मेले में पर्यटकों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
 
मेले के स्वरूप को दिया गया व्यापक विस्तार
सारण प्रमंडल के आयुक्त राजीव रोशन ने कहा कि इस बार मेले को विविध और व्यापक स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय से कारगर प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि मेले में कला के विभिन्न आयामों का संगम देखने को मिला, जहां पुस्तक प्रेमियों के लिए किताबों की खुशबू, साहित्य प्रेमियों के लिए ज्ञान की गंगा, खेल प्रेमियों के लिए उत्साह और परंपरा की अविरल धारा मौजूद रही।
विज्ञापन

 
चुनावी वर्ष को देखते हुए समय से तैयारी
सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा कि इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर मेले की तैयारी जून माह से ही शुरू कर दी गई थी। उन्होंने जिला प्रशासन की पूरी टीम की सराहना करते हुए बताया कि इस वर्ष मेले में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों के लिए माइंड फेस्ट, साहित्य प्रेमियों के लिए पहली बार सोनपुर साहित्योत्सव और पुस्तक प्रेमियों के लिए पुस्तकमेला का आयोजन किया गया।
 
पहली बार नए आयोजनों से मिला मंच
जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि इस वर्ष पहली बार बिहार के उभरते टैलेंट को अवसर देने के उद्देश्य से सोनपुर आइडल का आयोजन किया गया। अभिनय में रुचि रखने वालों के लिए क्राफ्ट 2.0 का आयोजन भी किया गया। उन्होंने मेला क्षेत्र के स्वरूप और उसके व्यापक विकास को लेकर चल रही प्रक्रियाधीन योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रस्तावित कार्यों के धरातल पर उतरने से सोनपुर मेला और भी वृहद स्वरूप लेगा।

यह भी पढ़ें- Patna Airport: इंडिगो की कुछ फ्लाइट 15 दिसंबर तक रद्द, एयरपोर्ट डायरेक्टर बोले- अब हालात काफी हद तक सामान्य
 
पुस्तकों और डॉक्यूमेंट्री का विमोचन
समापन समारोह के दौरान सोनपुर मेला पर आधारित कॉफी टेबल बुक और सारण डायरी–2025 का विमोचन किया गया। इसके साथ ही मेला आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। विभागीय स्टॉल प्रतियोगिता में ग्रामश्री मंडप को पहला, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दूसरा और कला संस्कृति विभाग को तीसरा स्थान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

 
सहयोगियों को मिला सम्मान
मेले के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग देने वाले विभिन्न व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। समारोह में सोनपुर के विधायक विनय सिंह, छपरा की विधायक छोटी कुमारी, सारण जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी, सोनपुर नगर परिषद अध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष सहित कई अन्य पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें