फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: रेल मंत्री और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 जून को देंगे नई ट्रेनों की सौगात, यहां देखें शेड्यूल

Thu, 18 Jun 2026 08:33 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 19 जून को छपरा-दिल्ली और मऊ-दिल्ली नई एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ की घोषणा की है। इसके साथ ही दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन का मार्ग वाराणसी सिटी तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को 19 जून को रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी छपरा जंक्शन स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में छपरा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस)-छपरा एक्सप्रेस और मऊ-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस)-मऊ एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 65121/65122 दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार भी किया जाएगा।

छपरा स्टेशन पर होगा मुख्य कार्यक्रम

छपरा जंक्शन पर आयोजित समारोह में सांसद राजीव प्रताप रूडी, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र नारायण यादव, आफाक अहमद, सच्चिदानंद राय और विधायक छोटी कुमारी मौजूद रहेंगी। वहीं मऊ जंक्शन पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और सांसद राजीव राय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गिनी के लिए रवाना होगा 51वां रेल इंजन

इसी दिन बिहार के मढ़ौरा लोको प्लांट में आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गिनी गणराज्य को निर्यात किए जाने वाले 51वें डब्ल्यूडीजी4जी रेल इंजन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक सहित कई वरिष्ठ रेल अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहेंगे।

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे के अनुसार छपरा और पूर्वी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा, इलाज और अन्य कार्यों के लिए दिल्ली जाते हैं। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल मंत्रालय ने 12527/12528 छपरा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस)-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस और 14055/14056 मऊ-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस)-मऊ एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दी है।

छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का समय और ठहराव

12527 छपरा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस) एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार रात 8:50 बजे छपरा से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं 12528 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार शाम 4:25 बजे दिल्ली से चलकर अगले दिन सुबह 9:40 बजे छपरा पहुंचेगी।

विज्ञापन

यह ट्रेन बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस का समय और ठहराव

14055 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार सुबह 10:30 बजे मऊ से रवाना होकर अगले दिन सुबह 3 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 14056 आनंद विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार दोपहर 3 बजे दिल्ली से चलकर अगले दिन सुबह 5:45 बजे मऊ पहुंचेगी।
यह ट्रेन मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, जौनपुर, जंघई, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी।

दोहरीघाट-वाराणसी सिटी तक बढ़ाया गया मेमू ट्रेन का मार्ग

65121/65122 दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट मेमू ट्रेन सेवा की लोकप्रियता और यात्रियों की मांग को देखते हुए इसका मार्ग विस्तार वाराणसी सिटी तक किया गया है। अब यह ट्रेन वाराणसी सिटी तक संचालित होगी।

छात्रों, किसानों और व्यापारियों को मिलेगा लाभ

रेलवे का कहना है कि नई ट्रेनों और मार्ग विस्तार से छात्रों, किसानों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के कृषि और अन्य उत्पादों को बड़े बाजार उपलब्ध होंगे, जिससे आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को गति मिलेगी। रेलवे ने बताया कि फिलहाल इन ट्रेनों का संचालन उद्घाटन विशेष ट्रेन के रूप में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें