फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: परिजनों के विरोध के बावजूद प्रेमी जोड़े की थाने में हुई शादी, पुलिस बनी गवाह

Fri, 30 May 2025 03:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बक्सर जिले के महिला थाना में शुक्रवार को एक खास शादी हुई। परिवार वाले नाराज थे, लेकिन प्रेमी जोड़े ने पुलिस के सामने शादी कर ली। शादी के गवाह महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी और बाकी पुलिस वाले थे।
 
विज्ञापन
पुलिस ने कराई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर जिले के महिला थाना में शुक्रवार को एक अनोखी शादी देखने को मिली। परिजनों की नाराजगी के बावजूद प्रेमी जोड़े ने पुलिस की मौजूदगी में शादी कर ली। शादी के गवाह महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी और थाना के अन्य पुलिसकर्मी बने।
विज्ञापन


डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम संबंध

मिली जानकारी के अनुसार, सिकरौल थाना क्षेत्र के रेंका गांव निवासी महेंद्र साह का पुत्र पिंटू साह और मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव की शिल्पी कुमारी पिछले डेढ़ वर्षों से प्रेम संबंध में थे। दोनों की पहली मुलाकात शिल्पी के मामा के गांव रेंका में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। धीरे धीरे उनका प्रेम परवान चढ़ा और दोनों ने जीवन भर साथ निभाने का निर्णय ले लिया।

परिजनों ने किया विरोध, पुलिस ने निभाई भूमिका

जब दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया और मिलने जुलने पर रोक लगा दी। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने महिला थाना की शरण ली और शादी कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने और नाराज होकर लौट गए।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें- Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की बात करते हुए किसे बता दिया 'लुटेरा'? सावधान रहने की भी अपील की
विज्ञापन


थाना परिसर में मंदिर में हुई शादी

इसके बाद महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने वरीय अधिकारियों की अनुमति से थाना परिसर स्थित मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी। शादी के बाद पुलिसकर्मियों ने नवविवाहित जोड़े को मिठाई खिलाई और आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

नवविवाहित जोड़ा दिखा खुश

शादी के बाद प्रेमी जोड़े के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। पुलिस की इस पहल की इलाके में चर्चा हो रही है और लोग इसे एक सराहनीय कदम बता रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें