फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ज्योति चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को मारी टक्कर, 20 फीट तक घसीटा; मौके पर मौत, इलाके में मातम

Fri, 30 May 2025 02:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Buxar News: बक्सर के ज्योति चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी और 20 फीट तक घसीटते ले गया, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा किया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन
वृद्ध की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर शहर के ज्योति प्रकाश चौक पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक बुजुर्ग को जबरदस्त टक्कर मार दी और लगभग 20 फीट तक घसीटते हुए मौत के मुंह में धकेल दिया। मृतक की पहचान 80 वर्षीय शिवबचन सिंह के रूप में हुई है, जो टाउन थाना क्षेत्र के कोईरपुरवा मोहल्ले के निवासी थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया और गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।

विज्ञापन

 
हर रोज की तरह निकले थे चाय पीने, बन गई अंतिम सुबह
जानकारी के अनुसार, शिवबचन सिंह रोजाना की तरह सुबह अपने घर से निकलकर पास ही स्थित चाय की दुकान की ओर जा रहे थे। वे अपने बेटे के साथ ज्योति चौक पर नाश्ते की दुकान भी चलाते थे। जैसे ही वे दुकान से बाहर निकले, एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवबचन सिंह ट्रक के साथ-साथ 20 फीट तक घिसटते चले गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उनके शरीर की स्थिति देख वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

यह भी पढ़ें- Bihar: बिहार में उच्च जाति और अनुसूचित जनजाति आयोगों का पुनर्गठन, भाजपा व जदयू नेताओं को अहम जिम्मेदारी
विज्ञापन

 
इलाके में शोक की लहर
शिवबचन सिंह समाजसेवा में भी काफी सक्रिय थे। उनके पुत्र दारा सिंह ने बताया कि वे कोईरपुरवा शिव विवाह समिति के संस्थापक सदस्य थे और आजीवन शिव बारात संघ से भी जुड़े रहे। उनकी मृत्यु से स्थानीय लोगों में गहरा शोक है। पड़ोसी और जानने वाले उन्हें एक मिलनसार और सेवा भाव रखने वाले व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।
 
गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम, मुआवजे की मांग
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ज्योति चौक पर सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग एक घंटे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। बाद में नगर थाना में तैनात पुलिस अधिकारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। स्थानीय समाजसेवियों और नेताओं के हस्तक्षेप के बाद स्थिति कुछ शांत हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: CBI ने बैंक मैनेजर-कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा; पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम से जुड़ा मामला
 
फरार है ट्रक चालक, CCTV फुटेज से तलाश जारी
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके। परिजनों और स्थानीय लोगों की मांग है कि दोषी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हर पहलू की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें