फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वर-वधू स्वागत समारोह में अंधाधुंध फायरिंग; एक युवक को गोली लगी, दो अन्य मारपीट घायल

Tue, 25 Feb 2025 08:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Buxar News: पुलिस ने बताया कि पुलिस ने पटना अस्पताल जाकर घायलों से आवेदन देने को कहा। लेकिन अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
गोलीबारी और मारपीट में घायल युवक अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर पूर्वी गांव में एक वर-वधू स्वागत समारोह के दौरान कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को राइफल के बट से मारकर जख्मी कर दिया गया। इस घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन

 
गोलीबारी में एक युवक गंभीर, दो अन्य को सिर में चोट
घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मौसमपुर निवासी विमलेश कुमार (शैलेंद्र सिंह के पुत्र), कमलेश कुमार (देवेंद्र सिंह के पुत्र) और गणेश कुमार के रूप में हुई है। इनमें से गणेश कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है, उन्हें दाहिने हाथ में गोली लगी है और वे आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं, विमलेश और कमलेश को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
 
शादी समारोह में अपराधियों ने बरपाया कहर
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों और पीड़ितों ने बताया कि यह हमला एक पुराने विवाद के कारण हुआ। राघोपुर निवासी नागेश्वर राय के पुत्र लालू कुमार की शादी के बाद आयोजित बहू भोज में यह हमला हुआ। जब रिश्तेदार स्वागत गेट पर खड़े थे, तभी कलटू राय, टेभन राय और उनके साथियों ने अचानक हथियारों के साथ धावा बोल दिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
बुलाए गए थे आरोपी, फिर भी हमला कर दिया
घटना को लेकर पीड़ित पक्ष के नागेश्वर राय के पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि हमलावरों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया था। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हमला कर दिया। आरोपियों ने दरवाजे पर चढ़कर गोलियां चलाईं और राइफल के बट से लोगों पर हमला किया।
 
पुलिस जांच में जुटी
गोलीबारी की सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने पटना अस्पताल जाकर घायलों से आवेदन देने को कहा। लेकिन अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि अगमकुंआ थाना के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें