फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC TRE 4: शिक्षक भर्ती के लिए बीपीएससी को भेजी गई अधियाचना, 32388 पदों पर आएगी वैकेंसी; सीएम सम्राट का एलान

Wed, 29 Jul 2026 03:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Exam News: बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। शिक्षा विभाग ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है। सीएम सम्राट चौधरी ने इस मामले पर पूरी जानकारी दी है...
विज्ञापन
बीपीएससी टीआरई 4 में 32388 पदों पर आएगी वैकेंसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी घोषणा करते हुए इसे बिहार के युवाओं के लिए एक और ऐतिहासिक सौगात बताया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का लक्ष्य शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। इस भर्ती में सबसे अधिक 16,101 पद 11वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षकों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर भी बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली गई हैं।

जानिए पदों के विवरण के बारे में...

  • कक्षा 1 से 5 : 3,847 पद
  • कक्षा 6 से 8 : 8,563 पद
  • कक्षा 9 से 10 : 3,877 पद
  • कक्षा 11 से 12 : 16,101 पद
  • कुल पद : 32,388

सीएम सम्राट चौधरी बोले- शिक्षकों की कमी दूर होगी

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस भर्ती प्रक्रिया से एक ओर जहां हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी, वहीं दूसरी ओर राज्य के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें