फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BN कॉलेज बमबारी: राज्यपाल बोले- विद्या के मंदिर में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, दोषियों की जल्द हो गिरफ्तारी

Sat, 17 May 2025 04:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BN College Bombing: राज्यपाल आरिफ खान ने कहा कि इस घटना से मैं बहुत मर्माहत हूं। मैं हाथ जोड़कर छात्रों से अपील करता हूं कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें और किसी भी ऐसी गतिविधि से दूर रहें जो बिहार की छवि को धूमिल करे।
विज्ञापन
बीएन कॉलेज पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज में हाल ही में हुई बमबारी की घटना ने शैक्षणिक माहौल को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार के कुलाधिपति एवं राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को बीएन कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज प्रशासन, प्रिंसिपल और कुलपति के साथ बैठक की और कॉलेज व हॉस्टल परिसर का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन

 
यह पहला अवसर था जब बिहार के किसी राज्यपाल ने स्वयं किसी शैक्षणिक संस्थान में हुई आपराधिक घटना के बाद मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया। उनके साथ कुलपति समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। राज्यपाल की सक्रियता से स्पष्ट हो गया कि इस तरह की घटनाओं को अब किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bihar: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला नेपाली युवक का शव, तीन शादियां की, पर एक भी पत्नी नहीं टिकी; जानें
विज्ञापन

 
राज्यपाल ने पूछी कार्रवाई की स्थिति, दिए सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान महामहिम ने कॉलेज प्रबंधन से अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। इस मामले में क्या कदम उठाए गए हैं, इसकी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहे या सामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हें तत्काल हटाया जाए। साथ ही बमबारी में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया।
 
छात्रों से की भावनात्मक अपील
मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने कहा कि विद्या के मंदिर में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। इस घटना से मैं बहुत मर्माहत हूं। मैं हाथ जोड़कर छात्रों से अपील करता हूं कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें और किसी भी ऐसी गतिविधि से दूर रहें जो बिहार की छवि को धूमिल करे।
 
राज्यपाल ने आगे कहा कि छात्रों का काम पढ़ाई करना है, न कि हिंसा फैलाना। उन्होंने कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन से भी कहा कि ऐसी घटनाओं पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
 
हॉस्टल की सुरक्षा होगी मजबूत
राज्यपाल द्वारा निरीक्षण के दौरान हॉस्टल परिसर में कई खामियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन छात्रावासों में बाहरी या संदिग्ध लोग रह रहे हैं, उनकी जांच कर उन्हें तुरंत बाहर किया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election: ‘Covid के दौरान नीतीश सरकार की असंवेदनशीलता ने राजनीति में उतरने को किया मजबूर’, PK ने कहा
 
प्रशासन की सक्रियता बढ़ी
राज्यपाल के इस दौरे के बाद प्रशासनिक हलकों में भी तेजी आई है। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन मिलकर बमबारी के आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। साथ ही कॉलेज के विभिन्न हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, हॉस्टल में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को कड़ा करने और प्रवेश-निकासी पर नियंत्रण जैसी पहल की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें