फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Seat Sharing : भाजपा-जदयू बराबर हिस्सेदार भाई, चिराग को ताकत; कम होकर भी 'हम' साथ-साथ हैं

Sun, 12 Oct 2025 06:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election 2025 : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा औपचारिक रूप से सामने आ चुका है। अमर उजाला ने सबसे पहले बताया था कि भाजपा और जदयू बराबर पर रहेंगे। यह भी बताया था कि सीटों के नाम पर कोई दल क्यों नहीं एनडीए को छोड़ेगा?
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीटों पर लड़ेगी। यह पहले से तय था कि 100 या 101 सीटों पर बराबर बराबर की भूमिका में दोनों दल रहेंगे। चिराग पासवान की पार्टी को 25 के आसपास सीटें मिल रही थी, लेकिन वह 29 तक अपनी संख्या लाने में कामयाब रहे। लोकसभा चुनाव के समय ही उन्हें 25 सीटों के आसपास का भरोसा दिया गया था। 'अमर उजाला' ने यह सब बातें तब भी कहीं थी। हिंदुस्तानी आवा मोर्चा को 6 सीटों से ही संतोष करना पड़ा, हालांकि यह पहले से तय था कि जीतन राम मांझी बगावत नहीं करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा को भी आशा के अनुरूप सीटें मिलीं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: चुनाव प्रचार करने गए प्रशांत किशोर की पार्टी के नेता पर केस, पीके बोले- कोई फर्क नहीं पड़ता है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे ज्यादा समझौता जनता दल यूनाइटेड ने किया है। जदयू ने इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई। पिछली बार जदयू ने 115 सीटों पर प्रत्याशी दिए थे हालांकि 43 सीटों पर जीत मिल पाई थी। भाजपा ने पिछली बार 110 सीटों पर प्रत्याशी दिए थे और उसके 74 विधायक बने थे। लोक जनशक्ति पार्टी पिछली बार एनडीए से अलग होकर 135 सीटों पर लड़ी थी, हालांकि उसके सिर्फ एक ही विधायक जीत सके थे। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने पिछली बार एनडीए में रहते हुए 7 सीटों पर प्रत्याशी दिए थे और चार पर जीत दर्ज हुई थी। इस बार हम से की मांग जीतने वाले 8 सीटों के साथ विकल्प के रूप में दो-तीन सीटों की थी, हालांकि वह मांग पूरी नहीं हुई। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने पिछली बार एनडीए से अलग और वास्तव में एनडीए के खिलाफ 99 प्रत्याशी दिए थे। खाता भी नहीं खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय झा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
 राज्यसभा  सांसद और जदयू के संसदीय समिति के अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकरी देते हुए लिखा है कि हम NDA के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है।

जदयू -  101
भाजपा-  101
लोजपा (आर)- 29
आरएलएम - 06
हम -  06

एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता साथी इसका हर्ष के साथ स्वागत करते हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित एवं एकजुट हैं।

बिहार है तैयार,
फिर से एनडीए सरकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें