फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: ईंट-लाठी से पीटकर युवक की हत्या, घर से 300 मीटर दूर नदी किनारे मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 02 Jul 2025 01:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: मृतक की मां छठी देवी ने बताया कि मंगलवार को पड़ोसियों से किसी बात को लेकर बेटे की कहासुनी हुई थी। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि हत्या किसने और क्यों की, इसका पता अभी नहीं चल सका है। शव पर ईंट और लाठी से वार किए जाने के निशान हैं।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंभरी नदी किनारे बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिंद गांव निवासी शिवालक रविदास के 36 वर्षीय पुत्र राजू रविदास के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार राजू रविदास मंगलवार की शाम शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह गांव के लोग जब नदी किनारे शौच के लिए गए तो जलकुंभी के बीच शव पड़ा देख घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


पढे़ं: नवादा में होमगार्ड की मिलीभगत से शराब तस्करी का भंडाफोड़, दोनों जवान गिरफ्तार    

मृतक की मां छठी देवी ने बताया कि मंगलवार को पड़ोसियों से किसी बात को लेकर बेटे की कहासुनी हुई थी। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि हत्या किसने और क्यों की, इसका पता अभी नहीं चल सका है। शव पर ईंट और लाठी से वार किए जाने के निशान हैं।

बताया गया कि राजू रविदास हरियाणा के ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था और 10 दिन पहले ही गांव लौटा था। दो दिन पूर्व उसकी पत्नी रेखा देवी मायके चली गई थी। राजू के चार बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी मायके से घर लौट रही है।

बिंद थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को नदी में फेंका गया है। एफएसएल टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें