फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की मौत; गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम की सड़क

Tue, 23 Jan 2024 02:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nalanda Hindi News: नगरनौसा थाना अध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सड़क पर रोते बिलखते परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में मंगलवार की सुबह क्षत-विक्षत हालत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरावपर मोहल्ले का है। मृतक की पहचान नगरनौसा निवासी दिवंगत लालू यादव के बेटे कमलेश कुमार (26) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि हादसा अज्ञात वाहन से कुचलकर हुआ है।

विज्ञापन

 
सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग के नगरनौसा बस स्टैंड के पास सड़क पर रखा। फिर टायर जला सड़क जाम कर दी, जिसके कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

 
वहीं, सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद नगरनौसा बीडीओ प्रेम राज, सीओ अरुण कुमार और नगरनौसा थाना अध्यक्ष नारदमुनि दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिर पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मौके पर पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार नकद और कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रुपये दिए गए, इसके बाद सड़क जाम खत्म किया गया।
विज्ञापन

 
नगरनौसा थाना अध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें