फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: आज बिहार के इन जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार, 19 सितंबर तक 38 जिले में होगी वर्षा

Sun, 14 Sep 2025 09:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News Updates: बिहार में 14 से 19 सितंबर तक पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात के आसार हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम को लेकर आम लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 
विज्ञापन
19 सितंबर तक बारिश के आसार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। पटना, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 से 19 सितंबर तक पूरे बिहार में बारिश का आसार जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को गोपालगंज, सारण, नालंदा, पटना, वैशाली, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


सीमांचल में आज भारी बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 14 सितंबर को राज्य के उत्तर, दक्षिण-मध्य एवं दक्षिण-पूर्व भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात  और तेज हवा चलने के आसार हैं। वहीं किशनगंज में एक या दो स्थानों पर अति भारी बारिश के आसार हैं। पूर्णिया, सुपौल, अररिया एवं कटिहार में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।  मौसम विभाग के अनुसार, 15 सितंबर से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। साथ ही प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार हैं। वहीं अगले पांच दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

जानिए 19 सितंबर तक कहां-कहां होगी बारिश

तारीख उत्तर पश्चिम बिहार उत्तर मध्य बिहार उत्तर पूर्व बिहार दक्षिण पश्चिम बिहार दक्षिण मध्य बिहार दक्षिण पूर्व बिहार
14 सितंबर    कुछ जगहों पर बारिश    कुछ जगहों पर बारिश    कुछ जगहों पर बारिश    कुछ जगहों पर बारिश    कुछ जगहों पर बारिश    कुछ जगहों पर बारिश   
15 सितंबर कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश 1-2 स्थानों पर बारिश 1-2 स्थानों पर बारिश कई जगहों पर बारिश
16 सितंबर कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कई जगहों पर बारिश
17 सितंबर 1-2 स्थानों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश
18 सितंबर कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश
19 सितंबर कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर बारिश

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें