बिहार वह पावन भूमि है जहां ज्ञान और मोक्ष का संगम होता है। जहां ज्ञान और मोक्ष का संगम हो, वहां के युवा कभी दिशाहीन नहीं हो सकते। बिहार ने भारत के विकास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है। उक्त बातें दिल्ली की भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने शनिवार शाम सासाराम में आयोजित युवा शंखनाद कार्यक्रम में कही है।
विपक्ष पर साधा निशाना
भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने विपक्ष पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करता है और यहां तक कि उनकी दिवंगत माता का भी अपमान करता है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में बिहार की जनता इस अभद्रता का जवाब जरूर देगी, क्योंकि यह लोकतंत्र में कायरता का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें- Bihar: बोधगया पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बोले-संतों का अपमान करना मूर्खता, ऐसी चीजों से बचना चाहिए
श्रेयसी सिंह का आरोप: विपक्ष लाना चाहता है गुंडाराज
भाजपा नेता और प्रसिद्ध निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता संस्कार बेच चुके हैं। वे मंच से प्रधानमंत्री की मां को गालियां देते हैं और विधानसभा में अमर्यादित भाषा और इशारों का इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद वे माफी नहीं मांगते, बल्कि मरीन ड्राइव पर घूमने चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और यहां की विधानसभा मंदिर स्वरूप है। विपक्ष हमारी विचारधारा और नीतियों का विरोध कर सकता है, लेकिन उनका मकसद सिर्फ गुंडाराज लाना है।
युवा शंखनाद कार्यक्रम