फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: पांच अक्टूबर तक पूरे बिहार में बारिश-वज्रपात के आसार; जानिए, नवमी-दशमी को कहां कैसा रहेगा मौसम

Tue, 30 Sep 2025 09:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मौसम विज्ञान केंद्र ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि अगले हफ्ते तक तक बारिश और आंधी-तूफान से सावधान रहने की जरूरत है। खुले मैदान और ऊंचे पेड़ के नीचे खड़े न हों। बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें। किसान भी खेतों में जाने से बचें।
विज्ञापन
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आज यानी 30 सितंबर से पांच अक्टूबर तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी-तूफान के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 30 सितंबर को कोसी-सीमांचल के जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। वहीं एक से 5 अक्टूबर तक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले 72 घंटों में राज्य के अधिकांश भागें में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक तापमान कम होने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं। 

विज्ञापन

Bihar SIR 2025: मतदाता सूची प्रारूप का अंतिम प्रकाशन आज, 7.3 करोड़ वोटर्स की अंतिम लिस्ट तैयार

महानवमी और विजयादशमी को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 30 सितंबर को उत्तर और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है। एक और दो अक्टूबर किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अधिकांश जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, किस क्षेत्र में किस तारीख को बारिश के आसार

  • उत्तर पश्चिम बिहार (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान): 30 सितंबर को को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
  • उत्तर मध्य बिहार (मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर):  30 सितंबर को को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
  • उत्तर पूर्व बिहार (सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा): 30 सितंबर को अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
  • दक्षिण पश्चिम बिहार (भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल): 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं तीन अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
  • दक्षिण मध्य बिहार (गया, जहानाबाद, पटना, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय):  30 सितंबर को को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
  • दक्षिण पूर्व बिहार ( भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया):  30 सितंबर को को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें