फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, इन जिलों में बारिश के आसार; जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

Thu, 29 Jan 2026 09:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News Updates: मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने और खासकर बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। साथ ही मौसम विभाग ने वाहन चालकों को धीमी गति से चलने, फॉग लाइट का प्रयोग करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार वासियों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले दो दिनों में तापमान  पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि अगले दो दिनों में ठंड में बढ़ोतरी होगी। तापमान में दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इतना ही नहीं सुबह और रात में कई इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा। सर्द हवाओं के कारण कनकनी भी बढ़ेगी। ऐसा पश्चिम विक्षोभ के कारण हो रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह से अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
इधर, मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बिहार के कुछ जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी 29 जनवरी की सुबह 8:30 बजे से 30 जनवरी की सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान खासकर देर रात और तड़के सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो सकती है।  मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण (छपरा) शामिल हैं। इन इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर सुबह और शाम यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सतर्कता रखने की जरूरत है। वाहन चालकों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। राज्य के शेष जिलों में फिलहाल किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। 
Bihar: यूजीसी बिल पर पीएम मोदी के साथ नहीं CM नीतीश की पार्टी, भाजपा में गतिरोध; जानिए क्या चल रहा बिहार में?
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए किस जिले में कितनी ठंड पड़ी?
पिछले 24 घंटे में कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान भागलपुर के सबौर में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का अहसास तेज रहा। उत्तर बिहार के जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मधुबनी में 10.9 डिग्री, दरभंगा में 11.8 डिग्री, सीतामढ़ी क्षेत्र में ठंड बनी रही, जबकि मुजफ्फरपुर में 12.7 डिग्री और छपरा में 13.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। दक्षिण और मध्य बिहार की बात करें तो पटना में 14.4 डिग्री, गया में 11.8 डिग्री, नालंदा (राजगीर) में 11 डिग्री और औरंगाबाद में 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पूर्णिया में 11.9 डिग्री, कटिहार में 15.2 डिग्री और किशनगंज में 12.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया है। कुछ स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी तो कुछ जगहों पर मामूली गिरावट दर्ज की गई। आने वाले एक-दो दिनों तक सुबह और रात में ठंड बनी रह सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें