बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पटना समेत कई जिलों में सुबह धूप निकली थी। लेकिन, 10 बजे से बाद से आसमान में बादल छा गए। गुलाबी ठंड महसूस होने लगी। कई जगह तो लोगों स्वेटर पहनकर बाहर निकल रहे हैं। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र, ने राज्य के 14 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पटना, नालंदा, समस्तीपुर, सारण, वैशाली, जमुई, गया, नवादा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, लखीसराय और शेखपुरा शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना में अगले पांच दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दो नवंबर को सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
पटना में पांच नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, एक नवंबर को पटना में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धुंध का असर रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दो नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। तीन नवंबर को भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, चार और पांच नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इन दोनों दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
चौकीदार की संदिग्ध मौत, जमीन पर पड़ा मिला शव; पत्नी और भाई ने जताई हत्या की साजिश की आशंका
पिछले 24 घंटे में कहां-कितना तापमान रिकॉर्ड किया गया?
मौसम विभाग की ओर से जारी 31 अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक 32.7 डिग्री सेल्सियस तापमान भभुआ में दर्ज किया गया। राजगीर में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री, अररिया के फारबिसगंज में 30.2 डिग्री, पूर्णिया में 30.4 डिग्री और भागलपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। सबसे अधिक चार मिलीमीटर बारिश राजगीर में दर्ज की गई। मोतिहारी में 1.1 मिलीमीटर और मुजफ्फरपुर में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई। पटना में बारिश केवल ट्रेस यानी 0.1 मिलीमीटर से कम दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई?
पिछले 24 घंटे में बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक, बक्सर में सर्वाधिक 49.8 मिमी, पश्चिम चंपारण में 44.6 मिमी, सीवान में 38.1 मिमी, रोहतास में 27.7 मिमी, गोपालगंज में 25.4 मिमी, भोजपुर में 22.8 मिमी, औरंगाबाद में 28.2 मिमी, अरवल में 14.1 मिमी, पूर्वी चंपारण में 14.6 मिमी, सीतामढ़ी में 14.7 मिमी, मधुबनी में 12.1 मिमी, शिवहर में 10.8 मिमी, मुजफ्फरपुर में 10.1 मिमी, सारण में 9.4 मिमी, वैशाली में 6.8 मिमी, गया में 6.5 मिमी, जहानाबाद में 5.2 मिमी, अररिया और नवादा में 4.5-4.5 मिमी, नालंदा में 4.4 मिमी, भागलपुर में 4.4 मिमी, दरभंगा में 4.3 मिमी, पूर्णिया में 4.1 मिमी, सुपौल में 3.9 मिमी, पटना में 3.9 मिमी, बेगूसराय और मुंगेर में 3.8-3.8 मिमी, कैमूर में 3.7 मिमी, लखीसराय में 3.6 मिमी, कटिहार में 3.5 मिमी, सहरसा में 3.3 मिमी, शेखपुरा में 3.3 मिमी, समस्तीपुर में 3 मिमी, किशनगंज में 2.2 मिमी, मधेपुरा में 2.1 मिमी, जमुई में 2.4 मिमी और बांका में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।