फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: पटना में झमाझम बारिश, इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

Fri, 08 Aug 2025 10:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Weather News: मौसम वैज्ञानिक ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। कहा कि यदि आप खुले में हों तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।
विज्ञापन
पटना में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। आज पूरे बिहार में अधिकांश स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इनमें से इस दौरान, उत्तर पश्चिमी, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम बिहार के जिलों में अधिकांश स्थानों बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार रात में 9 बजे मौसम विभाग में वैशाली, पूर्वी चंपारण, सारण, समस्तीपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नालंदा, सहरसा, दरभंगा, भोजपुर, मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं पटना में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया। कुछ देर बाद ही पटना में झमाझम बारिश हुई। समाचार लिखे जाने तक बारिश हो ही रही है। कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया है। 

विज्ञापन


13 अगस्त तक पूरे बारिश में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आठ से 13 अगस्त तक पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो शुक्रवार को उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। तिरहुत और मिथिलांचल के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार हैं। मौसम विभाग ने पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के अनेक स्थानों पर बारिश के आसार जताए हैं।

बिहार में यह नदियां उफान पर
इधर, बक्सर, आरा, पटना, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर में गंगा नदी उफान पर है। मधुबनी, सुपौल और सहरसा में कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। कोसी के अलावा बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, पुनपुन और गंगा कई जगहों पर उफान पर हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार बारिश और नदियों की स्थिति देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं वैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत 20 पंचायत के करीब 72 गांव में बाढ़ का पानी पिछले कई दिनों से फैला हुआ है। प्रखंड के मुख्य सड़क से सभी गांव का संपर्क टूट चुका है। इस कारण जिले के 80 स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं बेगूसराय में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।निचले इलाके में पानी घुसकर जाने के लिए जिले कई स्कूल अगले आदेश तक बंद किए गए हैं। वहीं पटना के दियारा में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से राहत पैकेज बांटे जा रहे हैं।इधर, मनेर, दानापुर, दीघा फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा सहित कई जगहों पर सड़क के डूबने के कारण दियारा व निचले इलाकों का आना जाना बन्द व शहरी क्षेत्र से संपर्क टूट चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें