फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Voter List 2025: फाइनल वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, चुनाव आयोग ने अपलोड कर दी पूरी सूची

Tue, 30 Sep 2025 05:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Final Voter List 2025: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार चुनाव से पहले फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसे सार्वजनिक भी कर दिया गया। मतदाता आसानी से अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
फाइनल वोटर लिस्ट जारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस मतदाता सूची प्रारूप को लेकर बिहार में बवाल हो रहा था, उसे 30 सितंबर यानी आज जारी कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने इसे फाइनल वोट लिस्ट का नाम दिया है। मतदाता चुनाव आयोग के वेबसाइट या वोटर्स सर्विस पोर्टल या एप पर जाकर अपना फाइनल वोटर लिस्ट देख सकते हैं। लिस्ट पूरी तरह डिजिटल है। इसे आसानी से देखा जा सकता है। इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने पूरी वोटर लिस्ट का पीडीएफ भी अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा बिहार एसआईआर रोल 2025 की भी पूरी लिस्ट अपलोड की गई है। इसमें सभी 243 विधानसभा के मतदाताओं की लिस्ट है। राजनीतिक दल या मतदाता अपने-अपने विधानसभा के वोटर लिस्ट की जांच भी कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को सार्वजनिक करने के साथ-साथ हर जिले के निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में भौतिक प्रति भी उपलब्ध करवा दी है। सभी राजनीतिक दलों को भी मतदाता सूची प्रारूप की अंतिम सूची उपलब्ध करवा दी गई। 

इन तरीकों से चेक करें अपना नाम
सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें। यहां पर जाकर आप अपने नाम को ड्राफ्ट रोल वाले ऑप्शन पर जाकर खोज सकते हैं। इसके लिए आपको अपने राज्य का चयन करना होगा। इसके बाद अपना EPIC नंबर डालें। कैप्चा डालकर सब्मिट करने के बाद आपको अपना नाम ड्राफ्ट रोल में दिखने लगेगा।
विज्ञापन


यहांभी चेक कर सकते हैं अपना नाम
इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां पर मतदाता सूची 2025 के लिंक पर क्लिक करें। अपने जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ का चयन करेंगे। कैप्चा कोड डालें। अब अपना पीडीएफ डाउनलोड करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें