फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: आप ग्रेजुएट हैं तो वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करवाएं, स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारी शुरू

Tue, 30 Sep 2025 05:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Election News: चुनाव आयोग ने एमएलसी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। अब निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
 
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद एक्शन में चुनाव आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाइनल मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित करने के बाद चुनाव आयोग ने स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए ग्रुेजएट मतदाताओं से वोट लिस्ट में नाम जुड़वाने की अपील भी गई है। चुनाव आयोग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग की ओर से पटना, तिरहुत, दरभंगा, कोसी और सारण के स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 30 सितंबर को पब्लिक नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन


सभी आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किए जा सकेंगे
निर्वाचक सूचियां अर्हता तिथि एक नवंबर 2025 के आधार पर तैयार होंगी। इसके लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी गतिविधियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी। सभी पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वह निर्धारित प्रपत्र में दावा/आपत्ति दर्ज कर निर्वाचक सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रपत्र-18 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रपत्र-19 का उपयोग किया जाएगा। वहीं सभी आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किए जा सकेंगे।

  • पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-आयुक्त, पटना प्रमंडल
  • तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर
  • दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल
  • कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- आयुक्त, सारण प्रमंडल, छपरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें