फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha: तेजस्वी यादव ने बताया कैसी स्थिति में हैं CM नीतीश कुमार? कहा- बिहार में राज कर रहे अपराधी

Wed, 25 Feb 2026 04:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बढ़ते अपराध के मुद्दे पर एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। लेकिन, सरकार जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं। आम लोग दहशत में हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बजट सत्र के 17वें दिन विधानसभा परिसर में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, लेकिन न मुख्यमंत्री और न ही उपमुख्यमंत्री इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं और सरकार का अपराधियों पर कोई इकबाल नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है और वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी इस सरकार में राज कर रहे हैं।
विज्ञापन


आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अब कमजोर स्थिति में हैं और उन्हें कुछ याद नहीं रहता। भाजपा वाले उनकी बात भी नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। केवल फरवरी माह में 35 से अधिक दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। उन्होंने सरकार को आईना देखने की नसीहत देते हुए कहा कि जो लोग अपराध पर बयान देते हैं, वे अपने शासनकाल में बढ़ती घटनाओं का जवाब दें। तेजस्वी ने दावा किया कि नीतीश कुमार ने पहले कभी गृह विभाग किसी और को नहीं सौंपा था, लेकिन अब उनसे गृह मंत्रालय ले लिया गया है।
Bihar Vidhan Sabha Live: आवास योजना में गड़बड़ी के मुद्दे पर घिरी नीतीश सरकार, BJP-JDU विधायकों ने उठाया सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह के सीमांचल दौरे पर क्या बोले?
तेजस्वी यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर की जा रही राजनीतिक कवायद है। उन्होंने कहा कि घुसपैठ कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है और इससे पहले भी झारखंड व बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान इस मुद्दे को उठाया गया था।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें