फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: बिहार में अनलॉक की प्रक्रिया हुई शुरू, नीतीश सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश

Wed, 25 Aug 2021 03:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में कोरोना के मामले कम होते ही अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब शर्त के साथ धार्मिक स्थल, सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों को खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कोरोना के मामले कम होते ही अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत अब शर्त के साथ धार्मिक स्थल, सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों को खोलने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


जानिए क्या हैं नए दिशानिर्देश
नए दिशानिर्देश के तहत सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शापिंग मॉल, पार्क, गार्डन और धार्मिक स्थल पहले की तरह सामान्य रूप से खुल सकेंगे। 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट और खाने की दुकानें खुल सकेंगी। सभी विश्वविद्यालय, तकनीकी शिक्षण संस्थान, कॉलेज, और स्कूल के साथ-साथ कोंचिग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेगें। जिला प्रशासन के आदेश से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, खेल-कूद, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेगें। 

बिहार में अब 102 सक्रिय मामले
बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण से अब राहत मिलने लगी है। मंगलवार को यहां 9 नए केस आए थे जबकि 19 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। वहीं कुल सक्रिय मरीज की संख्या की बात करें तो यह 102 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें